Add's

RR vs PBKS: मजबूत राजस्थान से होगी पंजाब की टक्कर, जानें दोनों टीमों से जुड़ी जानकारी, क्या होगी प्लेइंग 11, कब और कहां देखें मैच ?

RR बनाम PBKS: पंजाब किंग्स शनिवार को आईपीएल 2024 के 27वें मैच में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी. पंजाब किंग्स राजस्थान रॉयल्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में अपनी पोजीशन मजबूत करना चाहेगी. पांच मैच में 2 जीत और 3 हार के साथ शिखर धवन की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में मिलाजुला प्रदर्शन किया है.
इस साल उनके खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण जॉनी बेयरस्टो और जितेश शर्मा जैसे धुरंधर बल्लेबाजों की खराब फॉर्म है. उम्मीद है कि जॉनी बेयरस्टो की जगह पंजाब की टीम प्लेइंग 11 में राइली रूसो को शामिल करेगी. टीम के लिए फिनिशर का काम करने के लिए पंजाब एक बार फिर शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा पर निर्भर रहेगी जिन्होंने अबतक अपना रोल बखूबी निभाया है.

IPL 2024 today’s match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 27वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) आज यानी 13 अप्रैल को मोहाली के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) से भिड़ेगी।

टीम की की बात करें तो उम्मीद है कि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 पिछले मैच की तरह सेम ही रहेगी। 


PBKS की संभावित प्लेइंग 11 : शिखर धवन (कप्तान), राइली रूसो, हरप्रीत सिंह, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह

इंपैक्ट प्लेयर: क्रिस वोक्स/नाथन एलिस

RR की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल 

इंपैक्ट प्लेयर: नांद्रे बर्गर

PBKS vs RR: हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने एक दूसरे के खिलाफ अब तक 26 मैच खेले हैं। इनमें से राजस्थान ने 15 जीत मैच जीते हैं जबकि पंजाब किंग्स 11 मैच जीतने में सफल रही है।

PBKS vs RR टॉस का समय ?

टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच 13 अप्रैल को मोहाली के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

भारत में कौन से टीवी चैनल PBKS vs RR मैच को लाइव ब्रॉडकास्ट करेंगे?

स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री ऑफर

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

फैंस जियो सिनेमाज पर PBKS vs RR IPL मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Featured post

5 Best Hill Stations to Visit in India in October 2026 | Travel Guide