How to make an e shram card2023: ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन 2023

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन 2023: e shram card kaise banaye : सरकार ने असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए श्रमिक कार्ड योजना शुरू किया है। इसके लिए पात्र सभी श्रमिकों को श्रम कार्ड बनाकर दिया जा रहा है। लेकिन अधिकांश लोगों ने अभी तक इस कार्ड को नहीं बनाया है। इसलिए यहाँ हम बताने जा रहे है कि अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा श्रमिक कार्ड कैसे बनाये ?
ऐसा सुनने में आया है कि ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए कही – कही लोगों से पैसा लिया जा रहा है। जबकि श्रम कार्ड बनाने के लिए कोई पैसा नहीं लगता है। आप बिलकुल फ्री में ये कार्ड प्राप्त कर सकते हो। लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकरी नहीं होने के कारण पैसा देकर श्रमिक कार्ड बनवा रहे है। इसलिए यहाँ हम बता रहे है कि बिलकुल फ्री में घर बैठे ऑनलाइन अपना ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाते है ?

ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन ?

  1. ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए सबसे पहले eshram.gov.in वेबसाइट खोलें।
  2. अब दिए गए मेनू में REGISTER on eShram विकल्प को चुनें।
  3. फिर अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर एंटर करें।
  4. इसके बाद कैप्चा कोड भरें।
  5. इसके बाद EPFO ​​और ESIC वाले ऑप्शन को NO सेलेक्ट कीजिये।
  6. अब सेंड ओटीपी बटन को सेलेक्ट करें।
  7. इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  8. प्राप्त ओटीपी कोड को निर्धारित बॉक्स में भरकर सबमिट करें।
  9. अगले स्टेप में अपना आधार नंबर डालें। फिर OTP विकल्प चुनें। इसके बाद कैप्चा कोड डालें।
  10. अब टर्म एंड कंडीशन को पढ़कर बॉक्स में चेक मार्क का निशान लगाएं और सबमिट करें।
  11. अब आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे बॉक्स में भरकर वेरीफाई करें।
  12. अन्य जानकारी एंटर करने के लिए Continue विकल्प का चयन करें।
  13. अब अपनी पूरी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  14. अपना पूरा पता विवरण भरें।
  15. अपनी शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित विवरण भरें।
  16. अपनी वार्षिक आय की जानकारी भरें।
  17. अपने व्यवसाय और कौशल से संबंधित जानकारी भरें।
  18. अपना बैंक विवरण दर्ज करें।
  19. अब सभी विवरण को चेक करें। इसके बाद नियम और शर्तें स्वीकार एक्सेप्ट करके सबमिट करें।
  20. सबमिट करने के बाद फिर आपका ई श्रमिक कार्ड जनरेट हो जाएगा। यहां आप अपना UAN देख सकते हैं।
  21. इस तरह आप ऑनलाइन ई श्रम कार्ड बना सकते हैं।

ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए क्या – क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे ?

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट बहुत जरुरी है और कुछ वैकल्पिक है। नीचे लिस्ट में आप सभी डॉक्यूमेंट की जानकारी चेक कर सकते है

  • आधार नंबर।
  • मोबाइल नंबर।
  • आधार नंबर में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
  • बैंक अकाउंट।
  • शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित डॉक्यूमेंट। (वैकल्पिक)
  • व्यवसाय और कौशल से संबंधित डॉक्यूमेंट। (वैकल्पिक)

Post a Comment

0 Comments

Featured post

History of Gujarat Part - 2; ગુજરાત નો સંપૂર્ણ ઈતિહાસ પાર્ટ-: ૨