Add's

MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत आज; क्या होगी प्लेइंग 11, कब और कहां देखें मैच ?

IPL 2024 today’s match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) आज यानी 11 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से भिड़ेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  5 मैच में 1जीती हैं और मुंबई इंडियंस 4 मैच में 1जीती हैं दोनो टीम अपनी दूसरी जीत के लिए पूरी तयारी के साथ मैदान में उतरेगी। 

टीम की की बात करें तो उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11 पिछले मैच की तरह सेम ही रहेगी।

IPL 2024: MI vs RCB संभावित प्लेइंग 11

MI की संभावित प्लेइंग 11 : रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह ।

इम्पैक्ट प्लेयर - आकाश मधवाल

RCB की संभावित प्लेइंग 11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, मोहम्मद सिराज, मयंक डागर, कर्ण शर्मा, रिस टॉप्ली।

इम्पैक्ट प्लेयर - यश दयाल

MI vs RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच हुए हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल में दोनों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। आमने-सामने की लड़ाई में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने इनमें से 20 मैच जीते हैं, जबकि 14 मुकाबले RCB के नाम रहे हैं।

IPL 2023 में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच जीते थे। दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में सर्वोच्च टीम स्कोर RCB (235) के नाम पर है। सबसे कम टीम स्कोर की बात करें तो वह MI (111) के नाम पर दर्ज है।

MI vs RCB टॉस का समय ?

टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच 11 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

भारत में कौन से टीवी चैनल MI vs RCB मैच को लाइव ब्रॉडकास्ट करेंगे?

स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री ऑफर

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

फैंस जियो सिनेमाज पर MI vs RCB IPL मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं।

 

Post a Comment

0 Comments

Featured post

5 Best Hill Stations to Visit in India in October 2026 | Travel Guide